

Author
लेखिका सदैव एक गर्वित नारी एवं जिम्मेदार मां के रूप में स्वयं को स्थापित करती रही है। उन्हें नारीवाद पर लिखना ज्यादा पसंद है। वह नारी उत्पीड़न का सशक्त विरोध करती है और नारी उत्थान के लिए प्रयासरत रहती है। वह अपनी कलम के माध्यम से जीवन की वास्तविकता को उकेरती है। वह अपनी सच्ची भावनाओं को ईमानदारी से प्रस्तुत करती है और इस बात की परवाह नहीं करती कि लोग क्या कहते हैं। वह निस्वार्थ प्रेम में विश्वास रखती है और खुद से और अपने परिवार से प्यार करती है। भीड़ से हटकर कुछ अलग करना और सीखना उन्हें पसंद है। उनके शौक यात्रा करना, लिखना और संगीत सुनना है। उन्होंने जीवन में बहुत सारी चुनौतियों एवं संघर्ष का सामना किया है, जो की उन्हें लिखने के लिए प्रेरित करते हैं । उन्होंने लेखन के क्षेत्र में बहुत सारी उपलब्धियां हासिल की है। अपने जीवन में प्रसिद्ध लेखक बनना उनका सपना है।
